19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रेम विवाह के झांसे में नाबालिग के साथ दुष्कर्म: नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Jul 27, 2024 01:49 am 200 views
  • प्रेमी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया
  • पीड़िता के गर्भवती होने की पुष्टि
  • आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश

अभनपुर

अभनपुर के गोबरा नवापारा क्षेत्र में जहां एक नाबालिग लड़के ने शादी का झांसा देकर अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया। दोनों की उम्र 17 वर्ष है। जानकारी के अनुसार, पिछले एक साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। आरोपी ने पीड़िता को अपने घर बुलाकर उसे शादी का वादा किया, लेकिन वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के परिणामस्वरूप पीड़िता गर्भवती हो गई है, और वर्तमान में उसके गर्भ में ढाई महीने का समय हो चुका है। पीड़िता की शिकायत पर गोबरा नवापारा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 137(2), 64, 87 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को आज किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260919082419985

विज्ञापन

Advertisement