20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

32 पौवा देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Apr 12, 2024 09:25 pm 198 views
32 पौवा देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
रायपुर। नशा के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन निजात के इसी अभियान की एक कार्यवाई सामने आई है। इस अभियान के तहत आमानाका थाना पुलिस ने 32 पौवा देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल 11 अप्रैल को आमानाका थाना में सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत पाण्डेय ढाबा के पास टाटीबंध चौक मे लड़का लाल रंग के थैले में शराब लेकर घूम रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी आमानाका को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने निर्देशन पर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर उक्त युवक को पकड़ा। आरोपी सुरेश मिश्रा उर्फ चंदू (पिता राम नरेश मिश्रा उम्र 27 साल निवासी रायपुरा गौरा चौक के पास थाना डी डी नगर रायपुर) के पास रखे थैला की तलाशी लेने पर थैला में 32 पौवा देशी मशाला शराब बरामद किया गया। आरोपी सुरेश मिश्रा उर्फ चंदू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32 पौवा देशी मदिरा शराब 5लीटर 760 मिली लीटर किमती 3520/- रूपये जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 185/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाई की गई।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920170445499

विज्ञापन

Advertisement