20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस ने किया बच्चा तस्करी रैकेट का भंडाफोड, 4 आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Apr 11, 2024 07:47 am 182 views
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बाल तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया और तीन शिशुओं को उनसे मुक्त कराया और एक पुरुष और तीन महिला अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस ने कहा हमें "02.04.2024 को सोनिया अस्पताल के पास बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह की सूचना मिली। उसके बाद तुरंत पुलिस महकमा एक्सन मोड़ में आ गया। एसीपी नांगलोई जयपाल सिंह व एसएचओ नांगलोई राजेश कुमार की देखरेख में एक छापेमारी दल का गठन किया गया था। टीम द्वारा एक त्वरित अभियान में, एक पुरुष और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया की एक शिशु लगभग 15-20 दिन है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तिहाड़ निवासी 41 वर्षीय गुरमीत सिंह, तिहाड़ निवासी 37 वर्षीय हसमीत कौर, मयूर विहार निवासी 30 वर्षीय मरियम और निहाल विहार निवासी 24 वर्षीय नैना शामिल हैं। ये सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस ने धारा 370/34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हैरान करने वाली बात आई सामने बाद की जांच में तस्करों द्वारा नियोजित एक डराने वाली कार्यप्रणाली का पता चला। अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे गरीब परिवारों को लालच देते थे, उनके बच्चों को ले जाते थे और उन्हें दूसरों को बेच देते थे। दिल्ली पुलिस ने कहा कि बचाए गए बच्चों में से एक पंजाब की थी और आरोपी उसे उत्तर प्रदेश में बेचने की कोशिश में थे। हालांकि, उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला तो वे दिल्ली में शिशु को बेचने की कोशिश कर रहे थे, जहाँ ये पकड़े गए। पुछ ताछ के दौरान, एक अन्य बच्चे, लगभग 3 महीने की एक बच्ची के बारे में जानकारी सामने आई, जिसे चंडीगढ़ में लगभग 2.5 लाख रुपये में बेचा गया।  

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920170445499

विज्ञापन

Advertisement