21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आरपीएफ को मिली बड़ी सफलता: 20 किलो गांजा के साथ दो अंतराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

May 01, 2024 10:42 pm 167 views
रायपुर रेल्वे स्टेशन से किए गए दोनों आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। मंडल टास्क टीम रायपुर एवं आरपीएफ पोस्ट रायपुर के साथ सघन चेकिंग के दौरान लोकसभा चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर प्री इलेक्शन सीजर अभियान के तहत मुखबीर की सूचना के आधार पर दो अंतराज्यीय तस्करो आरपीएफ पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। मुखबीर के सुचना के आधार पर आरपीएफ पुलिस ने घेरा बंदी कर रायपुर रेल्वे स्टेश प्लेटफार्म नं. 05 से दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर दिनेश कुमार पिता राम चंद्र चौहान उम्र. 25 वर्ष निवासी- ग्राम कनीना , थाना-कनीना जिला- महेंद्र गढ़ (हरियाणा), सतीश कुमार वल्द रमेश चंद उम्र. 44 वर्ष ,निवासी- ग्राम नांगल मोहनपुर पोस्ट- रसूलपुर थाना- रसूलपुर कनीना जिला- महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के पास से पुलिस कुल वजन 20 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर कार्यवाही में पकड़े गए उक्त दोनों आरोपीयो व जप्त शुदा मादक पदार्थ गांजा सहित विधिवत कार्यवाही उपरांत आरोपी को जब्त गांजा ,संपूर्ण कागजात के साथ शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया। जिस पर शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक - 61/2024 धारा- 20(बी) एनडीपीएस एक्ट दिनांक 01/05/24 का मामला पंजीबद्ध कर उक्त आरोपीयो को विशेष एनडीपीएस न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया ।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921154003636

विज्ञापन

Advertisement