12 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रईसजादे ने मिनी कूपर से तीन छात्रों को रौंदा, भीड़ से बोला पिता सब संभाल लेंगे

शेयर करें

OM Darpan

Oct 12, 2026 01:58 pm 374 views
रईसजादे ने मिनी कूपर से तीन छात्रों को रौंदा, भीड़ से बोला पिता सब संभाल लेंगे


कोच्चि । केरल के कोच्चि स्थित नेदुंबसेरी में एक तेज रफ्तार मिनी कूपर ने दोपहिया वाहन सवार तीन छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर के चेहरे पर पछतावे के बजाय रसूख का गुरूर दिखा, जिसने वहां मौजूद लोगों को सन्न कर दिया। इस भयानक हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों की पहचान 21 वर्षीय इयास, देविका और गोपिका के रूप में हुई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


चश्मदीदों के सामने दिखाई अकड़

हादसे के चश्मदीद सलीम ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग दहल गए और तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। जब स्थानीय लोगों और गुस्साई भीड़ ने तेज रफ्तार कार चला रहे आरोपी ड्राइवर सुहैल सजीव को घेरा, तो वह घबराने या माफी मांगने के बजाय अकड़ दिखाने लगा। उसने लोगों से दो टूक कहा कि उसके पिता सब कुछ संभाल लेंगे। सलीम के मुताबिक, ड्राइविंग सीट पर बैठा आरोपी लोगों से बहस करता रहा और अपनी बात पर अड़ा रहा। जब तक पुलिस और एम्बुलेंस मदद के लिए मौके पर पहुंचीं, तब तक तीनों घायल छात्र दम तोड़ चुके थे।


नशे में ड्राइविंग की आशंका

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सुहैल सजीव को हिरासत में ले लिया और उसकी मिनी कूपर गाड़ी जब्त कर ली है। शुरुआती जांच और सूत्रों के अनुसार कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी, जिसने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि क्या दुर्घटना के वक्त आरोपी शराब के नशे में था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की कार्रवाई जारी है। इस घटना ने एक बार फिर बेलगाम रफ़्तार और रसूखदारों की संवेदनहीनता को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261012191451335

विज्ञापन

Advertisement