20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंस्टाग्राम पर कमेंट बना मुसीबत

शेयर करें

OM Darpan

Jan 15, 2025 01:19 am 244 views
इंस्टाग्राम पर कमेंट बना मुसीबत

धमतरी। सोशल मीडिया पर एक साधारण कमेंट कैसे किसी के लिए जानलेवा साबित हो सकता है, इसका चौंकाने वाला मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र से सामने आया है। एक युवती की इंस्टाग्राम रील पर किया गया मामूली कमेंट एक युवक के लिए बड़ी मुसीबत बन गया। युवती के भाई ने युवक को मिलने के बहाने बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

“ऐसा कमेंट क्यों किया?” – बहन की रील पर टिप्पणी के बाद विवाद

पीड़ित युवक का नाम सागर साहू है। सागर ने बताया कि उसने एक युवती की इंस्टाग्राम रील पर “aise ka” लिखकर कमेंट किया था। यह साधारण सा कमेंट युवती के भाई हर्ष साहू को नागवार गुजरा। हर्ष ने सागर को फोन कर अर्जुनी इलाके में बुलाया। जब सागर वहां पहुंचा तो हर्ष अपने साथ 4-5 अन्य लड़कों को लेकर मौजूद था। बहन की रील पर कमेंट को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। तभी हर्ष ने पास में रखा चाकू निकाला और सागर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में सागर को छाती, कमर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।

युवक की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी

अर्जुनी थाना प्रभारी सन्नी दुबे ने बताया कि बीती रात कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक युवक पर चाकू से हमला किया गया है। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची और देखा कि पीड़ित युवक सागर साहू गंभीर हालत में है। पूछताछ में पता चला कि गांव का रहने वाला हर्ष साहू ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

[pdf_embed url="https://omdarpan.com/public/storage/uploads/2025/01/10-jan-2025-se-16-jan-2025-varsh-20-omdarpna-11.pdf"]

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921010623525

विज्ञापन

Advertisement