23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

"रिटायरमेंट के बाद अब नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर, आपकी तहसील में ही सुलझेंगे पेंशन और वेतन के सारे मामले!"

शेयर करें

OM Darpan

Jan 28, 2026 02:59 am 308 views
"रिटायरमेंट के बाद अब नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर, आपकी तहसील में ही सुलझेंगे पेंशन और वेतन के सारे मामले!"
  • पेंशन-वेतन प्रकरणों के निराकरण के लिए तहसील स्तर पर लगेंगे कैंप

Pension and Salary Determination Camp Chhattisgarh

भिलाई/दुर्ग।

छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में मनाए जा रहे रजत महोत्सव के दौरान कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। जिला एवं तहसील स्तर पर पेंशन एवं वेतन निर्धारण के लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष कैंप आयोजित करने की मांग की गई है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने कलेक्टर दुर्ग के माध्यम से वित्त विभाग के सचिव और पेंशन एवं भविष्य निधि निदेशालय को ज्ञापन प्रेषित किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि, नवा रायपुर द्वारा जारी पत्र (क्रमांक/पे.भ.नि./पेंशन-13/2026 दिनांक 23/01/2026) के अनुसार, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा रजत महोत्सव के कार्यक्रमों के लिए 23 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। संचालनालय ने इस अवधि के दौरान संभाग और जिला स्तर पर कैंप लगाकर पेंशन व वेतन निर्धारण से जुड़े मामलों को सुलझाने के निर्देश दिए हैं।

इसी कड़ी में भानु प्रताप यादव ने मांग की है कि दुर्ग संभाग के अंतर्गत जिला कार्यालय दुर्ग, तहसील कार्यालयों और अन्य सरकारी विभागों में कार्यरत उन कर्मचारियों के लिए रोस्टर के अनुसार शिविर लगाए जाएं, जो अपनी अधिवार्षिकीय आयु (रिटायरमेंट की उम्र) पूर्ण कर चुके हैं। ज्ञापन में सचिव, छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग और संचालक, पेंशन एवं भविष्य निधि (इन्द्रावती भवन, अटल नगर) से आग्रह किया गया है कि इन शिविरों के माध्यम से कर्मचारियों के प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923065056939

विज्ञापन

Advertisement