23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बकायादारों पर भिलाई निगम की टेढ़ी नजर: कुर्की दल ने दी दबिश, मौके पर ही वसूले 1.38 लाख रुपये

शेयर करें

OM Darpan

Jan 23, 2026 02:23 am 272 views
बकायादारों पर भिलाई निगम की टेढ़ी नजर: कुर्की दल ने दी दबिश, मौके पर ही वसूले 1.38 लाख रुपये

भिलाईनगर।

नगर पालिक निगम भिलाई की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशन में वसूली अभियान तेज कर दिया गया है। निगम के कुर्की दल ने गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 1 लाख 38 हजार 643 रुपये की बकाया राशि वसूल की।

निगम प्रशासन द्वारा गठित कुर्की दल ने जोन क्रमांक-2 वैशाली नगर के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 1,03,506 रुपये की वसूली की। वहीं, जोन क्रमांक-5 के क्षेत्रों में बकायादारों से 23,137 रुपये वसूले गए। इसके अतिरिक्त, सड़क बाधा शुल्क के रूप में 6,000 रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुर्की की चेतावनी मिलते ही स्वामियों ने काटा चेक

वसूली के दौरान कुर्की दल ने बकायादारों से डोर-टू-डोर संपर्क किया। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि मौके पर भुगतान नहीं किया गया, तो संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी। कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए भवन और भूमि स्वामियों ने तत्काल 1,38,643 रुपये जमा कर दिए।

निगम की अपील: समय पर भरें टैक्स

भिलाई निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने लंबित संपत्तिकर की राशि शीघ्र जमा करें। निगम ने साफ किया है कि कर जमा न करने की स्थिति में बिना किसी रियायत के संपत्ति कुर्क की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित स्वामी की होगी।

 इस महत्वपूर्ण वसूली अभियान के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, दुर्योधन साहू, गणित बघेल, टेकराम हरिन्द्रवार एवं भूषण सागर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923085127486

विज्ञापन

Advertisement