22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

"दुर्ग की गलियों से निकलकर प्रदेश की राजनीति में बड़ा धमाका: भाजपा ने इस दिग्गज नेता को सौंपी ऐसी कमान कि विरोधियों के छूटे पसीने!"

शेयर करें

OM Darpan

Mar 12, 2026 01:08 am 369 views
"दुर्ग की गलियों से निकलकर प्रदेश की राजनीति में बड़ा धमाका: भाजपा ने इस दिग्गज नेता को सौंपी ऐसी कमान कि विरोधियों के छूटे पसीने!"

दिनेश देवांगन बने भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। 

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के प्रति निरंतर समर्पित और सक्रिय रहने वाले दुर्ग के वरिष्ठ नेता दिनेश देवांगन पर बड़ा भरोसा जताया है। नगर निगम दुर्ग के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन को भाजपा ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए 'प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ' का सह संयोजक एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नियुक्त किया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा जारी आधिकारिक नियुक्ति आदेश के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। गौरतलब है कि इस प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजु नारायण ठाकुर हैं, जिनके साथ अब दिनेश देवांगन प्रदेश स्तर पर कार्य करेंगे। इसके साथ ही दुर्ग जिला स्तर पर भी नियुक्तियां की गई हैं, जिसमें दिनेश मिश्रा को जिला संयोजक तथा दीपक सिन्हा व भागवत बुंदेल को जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमीनी कार्यकर्ता से प्रदेश स्तर तक का सफर

दिनेश देवांगन उन गिने-चुने नेताओं में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत बेहद साधारण पृष्ठभूमि से की। अल्पायु में झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र से निकलकर वे भाजपा के एक निष्ठावान सिपाही के रूप में उभरे। संगठन में उन्होंने बूथ शक्ति केंद्र अध्यक्ष से लेकर शहर व जिला भाजयुमो अध्यक्ष, भाजपा शहर महामंत्री, जिला मंत्री और जिला प्रवक्ता जैसे पदों पर अपनी कार्यक्षमता सिद्ध की है।

जनप्रतिनिधि के रूप में छोड़ी छाप

एक जनप्रतिनिधि के तौर पर दिनेश देवांगन लगातार तीन बार पार्षद निर्वाचित हुए। तत्कालीन महापौर सुश्री सरोज पाण्डेय के कार्यकाल में उन्होंने दुर्ग नगर निगम के सभापति जैसे गरिमामय पद का सादगी के साथ निर्वहन किया। वहीं, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर की एमआईसी टीम में लोक कर्म व निर्माण प्रभारी रहते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारा।

पीएम आवास और स्वच्छ भारत में निभाई अहम भूमिका

दिनेश देवांगन ने झुग्गी बस्तियों के स्थान पर पक्के मकान बनाने (पीएम आवास योजना) और घर-घर शौचालय निर्माण (स्वच्छ भारत मिशन) जैसी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में बड़ी भूमिका निभाई। शहर के कई क्षेत्रों को झुग्गी-मुक्त कर गरीबों को पक्का मकान दिलाने के उनके संघर्ष और समर्पण को देखते हुए ही प्रदेश संगठन ने उन्हें अब झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ में इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

इस नियुक्ति के बाद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिनेश देवांगन के निवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी है। सभी ने प्रदेश नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923032004415

विज्ञापन

Advertisement