23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

31 मार्च तक जमा करें टैक्स, वरना लगेगा 18% जुर्माना

शेयर करें

OM Darpan

Jan 21, 2026 12:58 am 274 views
31 मार्च तक जमा करें टैक्स, वरना लगेगा 18% जुर्माना
 

भिलाईनगर।

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत आने वाले सभी भवन और भूमि स्वामियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। निगम प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति कर और अन्य राजस्व करों के भुगतान की समय सीमा निर्धारित कर दी है। बिना किसी अतिरिक्त अधिभार (सरचार्ज) के स्व-विवरणी प्रस्तुत करने और देय राशि जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 तय की गई है।

निगम अधिकारियों के अनुसार, यदि भवन या भूमि स्वामी 31 मार्च 2026 तक अपने करों का भुगतान नहीं करते हैं, तो उन्हें वित्तीय वर्ष 2025-26 की कुल देय राशि पर 18 प्रतिशत की दर से अधिभार (Penalty) देना पड़ सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

समय पर भुगतान की अपील

निगम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपने राजस्व करों का समय पर भुगतान करें। इससे न केवल वे भारी जुर्माने से बच सकेंगे, बल्कि किसी भी प्रकार की अनावश्यक कानूनी या प्रशासनिक कार्यवाही की संभावना भी समाप्त हो जाएगी।

सहायता के लिए करें संपर्क

टैक्स जमा करने या स्व-विवरणी से जुड़ी किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी अथवा समस्या के समाधान के लिए नागरिक निगम के हेल्पलाइन नंबर 0788-2294303 पर संपर्क कर सकते हैं।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923065056939

विज्ञापन

Advertisement