19 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल

शेयर करें

OM Darpan

May 19, 2025 08:20 pm 357 views
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल

दुर्ग (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)।


17 मई 2025, शनिवार को दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के पाटन विधानसभा के ग्राम पंचायत पतोरा में आयोजित "तिरंगा यात्रा" में हजारों लोग शामिल हुए। यह कार्यक्रम ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों के शौर्य और पराक्रम को समर्पित था। इस अवसर पर क्षेत्रीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने अपना समर्थन और सम्मान व्यक्त किया।

यात्रा में दुर्ग लोकसभा के यशस्वी सांसद माननीय विजय बघेल जी ने पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पतोरा में भाग लिया। उनके साथ जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक जी, जनपद सदस्य प्रणव शर्मा जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षालोकमणी चंद्राकर जी, सरपंच भुनेश्वर साहू, उपसरपंच देवचरण कौशल, और अन्य कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे। यात्रा में ग्राम पंचायत पतोरा के कई सम्मानित सदस्य भी शामिल हुए, जिनमें टीकाराम देवांगन, राजेंद्र वर्मा, शशिकांत, चन्द्रिका चित्रसेन कलियारी, और अन्य महत्वपूर्ण लोग शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों और पंचायत प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर देशभक्ति का जश्न मनाया और तिरंगे के सम्मान में सशक्त संदेश दिया। पतोरा ग्राम पंचायत के लोग, जैसे मेहतर महिलांगे भिखाम देवांगन, पूरण साहू, ओमप्रकाश साहू, प्रेमलता साहू, प्रेमिन साहू, महेंद्र साहू और अन्य ने भी यात्रा में हिस्सा लिया।
विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता, और ग्रामवासी भारी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

तिरंगा यात्रा के दौरान हर किसी के चेहरे पर एक विशेष गर्व का भाव था। यह यात्रा न केवल देशभक्ति को दर्शाती है, बल्कि हमारे वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक भी है। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को प्रेरित किया और उनके पराक्रम को याद किया।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261019230334754

विज्ञापन

Advertisement