20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 2 करोड़ की पानी टंकी का रास्ता हुआ साफ

शेयर करें

OM Darpan

Apr 09, 2026 07:30 pm 280 views
दुर्ग वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 2 करोड़ की पानी टंकी का रास्ता हुआ साफ

दुर्ग के गया नगर में नई पानी टंकी का रास्ता साफ, कबड्डी मैदान में होगा निर्माण

दुर्ग (ओमदर्पण न्यूज़)।

दुर्ग शहर के गया नगर, मठपारा वार्ड सहित आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही पेयजल की समस्या जल्द ही दूर होने वाली है। पानी टंकी निर्माण में आ रही भूमि संबंधी बाधाओं को दूर कर लिया गया है। महापौर अलका बाघमार के निर्देश और जलकार्य विभाग प्रभारी लीना दिनेश देवांगन की सक्रियता से गया बाई स्कूल के सामने स्थित कबड्डी मैदान की शासकीय भूमि पर नई पानी टंकी निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जमीन का सीमांकन कर ले-आउट का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।

पुरानी जगह क्यों हुई खारिज?

नगर निगम द्वारा पहले बघेरा मोड़ डोंगिया बांधा तालाब के पास लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से 15 लाख लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय पानी टंकी बनाने की योजना बनाई गई थी। लेकिन तकनीकी जांच में वह स्थल 'जल भूमि' होने के कारण उपयुक्त नहीं पाया गया, जिसके बाद स्वीकृत स्थल को खारिज कर दिया गया। इससे टंकी निर्माण को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महापौर के निर्देश और नई जमीन की तलाश

मामले की गंभीरता को देखते हुए महापौर अलका बाघमार ने एमआईसी (MIC) बैठक में जलकार्य विभाग प्रभारी एवं गया नगर वार्ड की पार्षद लीना दिनेश देवांगन को अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों से समन्वय कर शीघ्र समाधान निकालने के निर्देश दिए थे। इसके बाद त्वरित पहल करते हुए वैकल्पिक शासकीय भूमि की तलाश की गई। पटवारी प्रतिवेदन और सीमांकन के तहत गया बाई स्कूल के सामने वार्ड क्रमांक 3 और 4 की सीमा पर स्थित कबड्डी मैदान (खसरा नंबर 808) को टंकी निर्माण के लिए उपयुक्त पाया गया।

ले-आउट का काम हुआ पूरा, जल्द होगा भूमिपूजन

सीमांकन के दौरान जलकार्य विभाग प्रभारी लीना दिनेश देवांगन, वार्ड 3 के पार्षद व एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे और नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में स्थल का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा निर्माण स्थल का चूना मार्किंग एवं ले-आउट कार्य पूरा कर लिया गया है और आगे की तकनीकी प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

जलकार्य विभाग प्रभारी लीना दिनेश देवांगन ने बताया कि गया नगर क्षेत्र में लंबे समय से पानी की किल्लत बनी हुई थी और गर्मियों में 'लो प्रेशर' के कारण नागरिकों को काफी परेशानी होती थी। नई पानी टंकी बनने से वार्ड 3 और 4 के गया नगर, मठपारा, राजीव नगर और सारथी पारा क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। जल्द ही महापौर से चर्चा कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने की तिथि तय की जाएगी।

इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कार्यपालन अभियंता प्रकाश थवानी, उप अभियंता गिरीश दीवान और सहायक अभियंता विनोद मांझी सहित स्थानीय नागरिक विरेंद्र शुक्ला, उत्तम साहू, प्रीति गुप्ता और रितेश ताम्रकार भी मौके पर उपस्थित रहे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260920210518379

विज्ञापन

Advertisement