9 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गौ माता शिव मंदिर समिति की कांवर यात्रा 20 जुलाई को

शेयर करें

OM Darpan

Jul 16, 2025 11:10 pm 344 views
गौ माता शिव मंदिर समिति की कांवर यात्रा 20 जुलाई को

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। श्रावण महोत्सव के पावन अवसर पर गौ माता शिव मंदिर एवं जय मां भवानी सेवा समिति द्वारा भव्य कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा आगामी 20 जुलाई 2025 को प्रातः 8 बजे शिवनाथ नदी से प्रारंभ होगी। यात्रा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए गौ माता मंदिर, मोहन नगर, दुर्ग पहुंचेगी। जहां पर भगवान देवाधिदेव महादेव के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाएगा। समिति की ओर से सभी शिवभक्त श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर महा कांवड़ यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है। यह जानकारी हिन्दू संगठन के शिव भक्त दिनेश मिश्रा ने दी।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261009143627196

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 13 / 185