20 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सामूहिक सरल विवाह का आयोजन 29 व 30 अप्रैल को भिलाई में, निर्धन परिवारों की बेटियों को मिलेगा सम्मानपूर्ण जीवनसाथी

शेयर करें

OM Darpan

Apr 21, 2025 05:09 am 473 views
सामूहिक सरल विवाह का आयोजन 29 व 30 अप्रैल को भिलाई में, निर्धन परिवारों की बेटियों को मिलेगा सम्मानपूर्ण जीवनसाथी

भिलाई (रवि कुमार भास्कर)।

भारत विकास परिषद् की 1600 इकाइयों द्वारा प्रतिवर्ष अक्षय तृतीया पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सामूहिक सरल विवाह कार्यक्रम का उद्देश्य निर्धन परिवारों के युवक-युवतियों का सस्ते, सरल और संस्कारित ढंग से विवाह कराना है। इसी क्रम में भिलाई में भी यह आयोजन इस वर्ष आयोजित किया जा रहा है।

संयोजकों के सौजन्य से होगा आयोजन

इस वर्ष का सामूहिक विवाह समारोह स्व. भगवती प्रसाद रायका जी की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन अग्रसेन जन कल्याण समिति, भिलाई, श्री बाँके बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट, भिलाई, भारत विकास परिषद्, भिलाई और परिषद् की महिला प्रधान इकाई नारायणी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

29 अप्रैल को हल्दी, मेहंदी और मंगलगीत की रस्में

कार्यक्रम की शुरुआत 29 अप्रैल, मंगलवार को अग्रसेन भवन, सेक्टर 6, महेश्वरी भवन, सेक्टर 6, और राधा कृष्ण मंदिर, नेहरू नगर (पूर्व), भिलाई में होगी। इस दिन हल्दी, मेहंदी, मंगलगीत, तथा दूल्हा-दुल्हन को कपड़े और श्रृंगार सामग्री वितरित की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

30 अप्रैल को विवाह समारोह और बारात

अक्षय तृतीया, 30 अप्रैल, बुधवार को बारात हुडको, आमदी नगर से निकलेगी और विभिन्न मंदिरों से होते हुए अग्रसेन भवन पहुंचेगी। यहाँ वरमाला और वैदिक विधि से विवाह संस्कार होंगे। इसके उपरांत नवविवाहित जोड़ों को गृह उपयोगी सामग्री और विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

कन्यादान में भागीदारी से भावनात्मक जुड़ाव

इस पावन अवसर पर वे परिवार, जिनकी बेटियाँ नहीं हैं, तन, मन और धन से कन्यादान कार्यक्रम में भाग लेकर समाज के इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हैं।

समाज के सहयोग की अपेक्षा

इस आयोजन में समग्र भारतीय समाज के सभी वर्गों से सहयोग और सहभागिता की अपेक्षा की गई है, ताकि यह सामाजिक प्रयास और अधिक व्यापक और सार्थक बन सके।

संपर्क सूत्र: 9425237887, 8319944518, 9479044222

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261020080649452

विज्ञापन

Advertisement