13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महापौर अलका बाघमार ने किया बोरसी भाठा का दौरा, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

शेयर करें

OM Darpan

Jul 15, 2025 11:58 pm 299 views
महापौर अलका बाघमार ने किया बोरसी भाठा का दौरा, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
 
  • सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, डेयरी संचालकों को दी सख्त चेतावनी

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।  नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने मंगलवार को वार्ड क्रमांक 50 बोरसी भाठा का दौरा किया और वहां की समस्याओं से रूबरू हुईं। इस दौरान एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, मनीष साहू, नीलेश अग्रवाल, शशि साहू, हर्षिका जैन, सजान जोसफ, ज्ञानदास बंजारे, बानी सोनी, उपआयुक्त मोहेन्द्र साहू, सहायक अभियंता संजय ठाकुर, उपअभियंता विनोद मांझी, विकास दमाहे शुभम गोइर, परमेश्वर व शेखऱ दुबे भी उपस्थित थे। महापौर ने बोरसी भाठा बस्ती के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना।  
नालियों में गोबर बहाने पर डेयरी संचालकों पर होगी कार्रवाई भ्रमण के दौरान महापौर ने डेयरी के कारण मोहल्ले की नालियों में गोबर बहने की समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने देखा कि गोबर के कारण नालियों में पानी की निकासी बाधित हो रही है और घरों के सामने खाली प्लॉटों में पानी भर रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। महापौर ने डेयरी संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नालियों में गोबर बहाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निगम अधिकारियों को सभी डेयरियों में नल कनेक्शन की जांच करने और अवैध कनेक्शन पाए जाने पर उन्हें तुरंत काटने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने बोरसी भाठा क्षेत्र की सभी डेयरियों को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए।
सड़क पर कबाड़ गाड़ियां देख अतिक्रमण हटाने के निर्देश महापौर ने मंदिर के पास सड़क क्षेत्र में दर्जनों कबाड़ गाड़ियों को देखकर नाराजगी व्यक्त की और अतिक्रमण अधिकारी को उन्हें तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के दौरान वार्ड पार्षद और शिकायतकर्ता भी अधिकारियों के साथ मौजूद रहेंगे। महापौर ने उसी दिन कार्रवाई कर आवागमन के लिए सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। पुनाम कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में गंदगी व जलभराव पर जताई चिंता पुनाम कॉम्प्लेक्स क्षेत्र की गलियों में गंदगी और गोबर जमा होने के साथ-साथ खाली प्लॉटों में जलभराव की स्थिति देखकर महापौर ने सफाई कर्मचारियों को पानी निकासी के लिए निर्देशित किया। उन्होंने वार्ड में सड़कों की स्थिति, जलभराव और सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना है और नागरिकों की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013221832425

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement