30 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नौकरी देने वाला बनो, नौकरी पाने वाला नहीं: विधायक चंद्राकर ने छात्रों को दिया बड़ा संदेश

शेयर करें

OM Darpan

Aug 01, 2025 01:48 am 470 views
नौकरी देने वाला बनो, नौकरी पाने वाला नहीं: विधायक चंद्राकर ने छात्रों को दिया बड़ा संदेश
  दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम नगपुरा स्थित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आयोजित पाठ्यपुस्तक वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित कीं और शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।  

शिक्षा का नया लक्ष्य: रोजगार प्रदाता बनो

विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि आज आप सभी के चेहरों पर एक अलग ही उत्साह और खुशी दिखाई दे रही है, और इसके पीछे का कारण है आपके द्वारा प्राप्त किए गए उत्कृष्ट परिणाम। उन्होंने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपनी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्यों को प्राप्त किया है, और यह आपके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। चंद्राकर ने आगे कहा कि जीवन में सफलता और असफलता दोनों का सामना करना पड़ता है, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि हम अपने लक्ष्यों की ओर कैसे बढ़ते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, "आप अपने लक्ष्यों की ओर मेहनत करते रहेंगे, तो आप निश्चित रूप से सफल होंगे। शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ नौकरी पाना नहीं होना चाहिए। पढ़-लिखकर एक अच्छा नागरिक बनना और नौकरी देने वाला होना चाहिए, जिससे आप दूसरों को रोजगार दे सकते हो।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि हमारी सरकार निरंतर लोगों के जीवन में खुशियां लाने का काम कर रही है।

मेधावी छात्रों का सम्मान

समारोह में कक्षा 10वीं में वैष्णवी देवांगन ने 98.3% अंक अर्जित कर जिला टॉपर का गौरव प्राप्त किया। दिव्यांशी देशमुख ने 95.6%, मंजू देवांगन ने 89.8% तथा प्रज्ञा सोनवानी ने 85.08% अंक प्राप्त किए। कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में बिंनेश्वरी निषाद ने 89%, खिलेश्वरी देशमुख ने 85% और आयुष देवांगन ने 80% अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय में रेणुका साहू ने 86.8%, टीकमलाल भारती और मयंक रिगरी ने 83% अंक अर्जित किए। इसी तरह कक्षा 5वीं में पाथ साहू ने 95%, युवराज साहू ने 93% और आकाश देशमुख ने 92.5% अंक प्राप्त किए। कक्षा 8वीं में याकेंद्र साहू ने 92.6%, वेदांश सिन्हा ने 91.8% और तेविका सिन्हा ने 91.7% अंक प्राप्त कर विद्यालय व ग्राम का नाम गौरवान्वित किया।   इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू, पूर्व केश शिल्प बोर्ड अध्यक्ष नंदकुमार सेन, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, सरपंच सरोज रिगरी, रोहित देवांगन, चेतन साहू, ओंकार देवांगन, रंजीत निषाद, शिव देवांगन, मुकेश मंडाले, पवन महतेल, गोरख गोस्वामी, पूर्व सरपंच रिवेन्द्र यादव, रामेश्वर गोस्वामी, नारायण सिन्हा, प्राचार्य बसंत यादव, प्रधान पाठक रूबिना सिद्दीकी, श्वेता राजपूत, मल्लिका अग्रवाल, रोमन देशमुख, दिव्या परिहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261001040639724

विज्ञापन

Advertisement