19 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

निगम क्षेत्रांतर्गत राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ’’राष्ट्रीय डेंगू दिवस’’ मनाया गया।

शेयर करें

OM Darpan

May 18, 2025 01:23 am 447 views
निगम क्षेत्रांतर्गत राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ’’राष्ट्रीय डेंगू दिवस’’ मनाया गया।
भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।  शासन के मंशानुरूप राष्ट्रीय डेंगू दिवस 2025 की थीम अनुसार डेंगू/मलेरिया से बचाव के लिए निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में जोन 01 के वार्ड 07 राधिका नगर अंतर्गत रैश्ने आवास, जोन 02 के वार्ड 27 शास्त्री नगर अंतर्गत मेहमान कोल डिपो एवं आंगन बाड़ी के आसपास श्रमिक बस्ती, जोन 03 के वार्ड 33 संतोषी पारा में एसएलआरएम सेंटर के पीछे हुडको क्वार्टर में आम नागरिकों में जन समुदाय में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से डेंगू रोधी नारों के साथ रैली निकालकर तथा अपने शहर में स्वच्छता को अपनाते हुए डेंगू मुक्त शहर बनाने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित मितानिन प्रेरक, मितानिनों एवं जन समुदाय से उपस्थिति महिला समूह के सदस्यों को मानसून पूर्व एवं मानसून के दौरान निरंतर मच्छर लार्वा स्रोत अर्थात अपने घर के कूलर, पानी टंकी, ड्रम, कंटेनर वगैरह देखने, इसे साफकर/सूखाकर ही पुनः उपयोग में लाने, घर में संग्रहित पानी पात्र को ढककर रखने, निवास स्थान के आसपास स्थित नाली के जमाव पानी में जला आयल डालने, अपने घर के बाड़ी/बाग, बगीचों में रखे अनुपयोगी कबाड़ सामान जैसेः- टायर, टूटे-फूटे बर्तन, डिस्पोजल इत्यादि को वर्षा पूर्व तत्काल हटा लें जैसी स्वास्थ्य शिक्षा दी गई एवं आस पड़ोस में रहने वाले रहवासियों को भी जागरूक करने हेतु समझाइश दी गई। इस संपूर्ण कार्यक्रम में निगम के सर्वेलेंस विशेष दस्ता से वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के.सिंह अपनी टीम के साथ, जिला मलेरिया विभाग के सर्वेलेंस टीम से मोहन राव, राजकुमार मर्सकोले, उमेश कपूर जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेंद्र बंजारे अपने मैदानी स्वास्थ्य अमले के साथ एवं स्वास्थ्य सेवाओं में संलग्न मितानिन प्रेरक-रजनी साहू तथा समस्त मितानिनों खिलेश्वरी साहू, अनीता यादव, रंजीता वर्मा, मधु साहू, सुनीता साहू, उमा पाटिल, सविता डाकोरे, निर्मला देवांगन, सरोज साहू, सुमुंद साहू, भुनेश्वरी साहू एवं जन समुदाय से उपस्थित महिला समूह के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261020013603227

विज्ञापन

Advertisement