6 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व राष्ट्रपति कलाम की पुण्यतिथि पर भनसुली में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

शेयर करें

OM Darpan

Jul 27, 2025 10:04 pm 661 views
पूर्व राष्ट्रपति कलाम की पुण्यतिथि पर भनसुली में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

  भनसुली/ पाटन (रोहितास सिंह भुवाल)। महान वैज्ञानिक और भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर स्वामी विवेकानंद युवा प्रकोष्ठ, भनसुली के युवाओं ने उन्हें अनूठे अंदाज़ में श्रद्धांजलि दी। युवाओं ने तालाब पार और शीतला मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कर 'पर्यावरण संरक्षण' का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि लोगों को इनकी देखभाल कर इन्हें वृक्ष बनाने तक जिम्मेदारी उठाने के लिए प्रेरित करना है।   इस मौके पर युवाओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें जीवन देते हैं, इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी रक्षा करें।   इस नेक काम में सरपंच भगवती साहू के साथ मुकेश साहू, ठाकुर राम यादव, योगेन्द्र निर्मल, देवानंद साहू, हेमचंद तारक, ओमेश सोनवानी, प्रमोद सोनवानी, बसंत साहू, धर्मेन्द्र साहू, सतीश साहू, लक्की सोनवानी, जीवन तारक, तन्मय सोनवानी, गोविन्द देवांगन, धीरेन्द्र साहू, हेमू साहू, तेज प्रकाश धीवर, लोकेश तारक, पुरण तारक और अभिषेक तारक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261006235215522

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 13 / 184