राकेश हरमुख बने दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज नगर इकाई दुर्ग के अध्यक्ष
OM Darpan

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
विगत दिनों दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज नगर इकाई दुर्ग के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ, जिसमें नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस चुनाव में राकेश कुमार हरमुख को दुर्ग नगर इकाई का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही राकेश देशमुख को सचिव, अतुल देशमुख को उपाध्यक्ष, खिलेश्वर देशमुख को सहसचिव, भुनेश्वर देशमुख को कोषाध्यक्ष, श्रीमती केवरा देशमुख को महिला अध्यक्ष, श्रीमती रुक्मणी देशमुख को सचिव, श्रीमती सुनीता देशमुख को उपाध्यक्ष, श्रीमती कविता देशमुख को सहसचिव, श्रीमती लीला देशमुख को कोषाध्यक्ष, नवनीत देशमुख को युवा अध्यक्ष, नवीन देशमुख को सचिव, लीलेश्वर दिल्लीवार को उपाध्यक्ष, मानसिंग देशमुख को सहसचिव और गोकुल देशमुख को कोषाध्यक्ष चुना गया।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने के लिए केंद्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र हरमुख, महामंत्री श्री अशोक देशमुख, कोषाध्यक्ष श्री मिलाप देशमुख, हरिश्चंद्र शुकतेल, हितेश देशमुख, किसन देशमुख, नितेश देशमुख, भारतेंदु गौतम, धर्मेंद्र देशमुख, जितेंद्र देशमुख, प्रीतम देशमुख, दीपेंद्र देशमुख, विजय बेलचंदन, तोमेश्वर गौतम, युवराज बेलचंदन, अशोक शुकतेल, अजय शुकतेल, अमित देशमुख आदि स्वजातीय बन्धुओं ने अपनी शुभकामनाएं दीं।
जरूरी खबरें
विज्ञापन