6 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य सब जूनियर फिडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप 17 से भिलाई में

शेयर करें

OM Darpan

Jul 16, 2025 11:00 pm 297 views
राज्य सब जूनियर फिडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप 17 से भिलाई में
 
  • आईजी रामगोपाल गर्ग करेंगे शुभारंभ, राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए होगा चयन

भिलाई (रोहितास सिंह भुवाल)। ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा 17 से 20 जुलाई तक भिलाई के सेक्टर 6 स्थित अग्रसेन भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सब जूनियर/अंडर 15 बालक एवं बालिका फिडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग 17 जुलाई को प्रातः 11 बजे स्पर्धा का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश शतरंज संघ के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री धरम चंद लूनिया करेंगे। इस अवसर पर समाजसेवी श्री कैलाश जैन बरमेचा, अग्रसेन जन कल्याण समिति भिलाई के महासचिव श्री अनिल अग्रवाल व अग्रसेन महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। प्रदेश शतरंज संघ के संयुक्त सचिव एवं जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह राजपूत व जिला शतरंज संघ दुर्ग के सचिव श्री तुलसी सोनी ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त स्पर्धा में प्रदेश के 18 जिलों से 210 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। यह स्पर्धा 9 चक्रों में खेली जाएगी। इस चैंपियनशिप के आधार पर अंडर 15 के चार बालक व चार बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए होगा। विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी। मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर श्री अलंकार भिवगड़े, डिप्टी चीफ आर्बिटर फिडे आर्बिटर श्री रॉकी देवांगन व श्री सुभाष बसोंने होंगे। आयोजन में श्री हेमंत खूंटे, श्री चित्रांश अग्रवाल, श्री रमेश अग्रवाल, आईए श्री अनीस अंसारी, प्रदेश शतरंज संघ के सह सचिव श्री विकास शर्मा, श्री सुबोध कुमार सिंह, फीडे आर्बिटर श्री हर्ष शर्मा, सीनियर नेशनल आर्बिटर श्री अनिल शर्मा, श्री इम्तियाज मेमन, श्री दिनेश जैन, श्री ललित वर्मा, श्री एस के भगत व श्री मोरध्वज चंद्राकर सहित अग्रवाल समाज भिलाई का सहयोग मिल रहा है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261007025250378

विज्ञापन

Advertisement