22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस की नई टीम ने भरी हुंकार: भूपेश बघेल बोले- "पूरी निष्ठा और जुझारूपन के साथ बुलंद करें जनता की आवाज"

शेयर करें

OM Darpan

Mar 04, 2026 12:22 am 336 views
दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस की नई टीम ने भरी हुंकार: भूपेश बघेल बोले- "पूरी निष्ठा और जुझारूपन के साथ बुलंद करें जनता की आवाज"

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट की। आत्मीय वातावरण में आयोजित इस मुलाकात के दौरान श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से सभी का मुंह मीठा कराया और नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री भूपेश बघेल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की असली ताकत है। उन्होंने आह्वान किया कि नई टीम पूरी निष्ठा, समर्पण और जुझारूपन के साथ जनता की आवाज को बुलंद करे। उन्होंने विशेष रूप से किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के मुद्दों को प्रखरता से उठाने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने होली की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई टीम गांव-गांव और बूथ-बूथ तक संगठन को मजबूत करेगी। उन्होंने संकल्प दोहराया कि पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुए जनकल्याणकारी कार्यों को घर-घर पहुँचाना और वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध संघर्ष करना जिला कांग्रेस की प्राथमिकता रहेगी।

इस दौरान विक्रांत अग्रवाल, विशाल देशमुख, महेंद्र वर्मा, उर्वशी वर्मा, जयश्री वर्मा, तरूण बिजौर, प्रमोद राजपूत, राजेंश्वर सोनकर, रोहित कुर्रे, शमशीर कुर्रेशी, संतलाल बंजारे, विशाल देशमुख, हीरा वर्मा, निरंजन राजपूत, टिकेशरी देशमुख, हरीश ठाकुर, राजीव गुप्ता, पुरूषोत्तम तिवारी, जयश्री वर्मा, लक्ष्मी साहू, रामशंकर शुक्ला, टनेन्द्र ठाकरे, ज्वाला प्रसाद साहू, जवाहर यादव, रूपेश देशमुख, कुष्णा देवांगन, योगिता चंद्राकर, जामवंत गजपाल, प्रदीप चंद्राकर, प्रकाश ठाकुर, भुवन साहू, रविप्रकाश ताम्रकार, रामचंद्र वंशी, पालेश्वर ठाकुर, डूलेशवर साहू, पवन पटेल, धर्मेंद्र साहू, ओमनारायण वर्मा, सुमित नारंग, नरायण निषाद, घनश्याम गजपाल, रोहित यादव, अभिशेक जांगडे, सुमन वर्मा, महेंद्र निषाद, मुकून्द पार्कर, पिलेशवर साहू, राजेश मानिकपुरी, राजेश साहू, हिम्मत लाल ढिमर, जागेत्री साहू, कल्याण साहू, संगीता ठाकुर, उत्तरा कोसरे, अगनूपाल, श्यमा, गजू साहू, बंटी वैष्णव, जनार्दन सेन, धरम बर्रे, हितेश निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923025000975

विज्ञापन

Advertisement