15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

8 से 10 हजार का बिजली बिल सीधा हुआ 'जीरो'! सरगुजा के संतोष ने छत पर लगाई ऐसी 'मशीन', अब सरकार को बेच रहे बिजली

OM Darpan

Apr 13, 2026 09:26 pm 247 views
8 से 10 हजार का बिजली बिल सीधा हुआ 'जीरो'! सरगुजा के संतोष ने छत पर लगाई ऐसी 'मशीन', अब सरकार को बेच रहे बिजली

सरगुजा (ओमदर्पण न्यूज़)।

केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। सरगुजा जिले के भगवानपुर निवासी संतोष सरकार इस परिवर्तन के एक बड़े उदाहरण बनकर सामने आए हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है, जिसके बाद न केवल उन्हें बिजली बिल से पूर्णतः मुक्ति मिल गई है, बल्कि अब वे अतिरिक्त विद्युत उत्पादन कर उसे ग्रिड को भी सप्लाई कर रहे हैं और एक ‘ऊर्जादाता’ की भूमिका निभा रहे हैं।

हर महीने आता था 8 से 10 हजार का बिल

संतोष सरकार ने बताया कि घर में सोलर पैनल स्थापित करने से पहले उन्हें हर महीने 8 से 10 हजार रुपये तक का भारी-भरकम बिजली बिल चुकाना पड़ता था। इसके कारण उनके घरेलू बजट पर हमेशा दबाव बना रहता था। लेकिन इस योजना का लाभ लेने के पश्चात उनका बिजली बिल पूरी तरह से शून्य हो गया है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिली है।

खाते में आई 78 हजार की सब्सिडी, 30 हजार प्रक्रिया में

इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद की जानकारी देते हुए संतोष ने बताया कि उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की भारी सब्सिडी स्वीकृत हुई है। इसमें से केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली 78 हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में आ चुकी है। वहीं, राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली 30 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी की प्रक्रिया भी अब अपने अंतिम चरण में है।

इस बड़ी पहल और आर्थिक राहत के लिए संतोष सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना ने आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र के अन्य लोगों से भी आगे आकर इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915203356719

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 208