28 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दृश्यम द कंक्लूजन की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर से होगी शुरू

शेयर करें

OM Darpan

Sep 26, 2026 04:33 am 510 views
दृश्यम द कंक्लूजन की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर से होगी शुरू

बुकिंग और रिलीज की तारीख घोषित

मुंबई। कुछ कहानियां सिर्फ पर्दे पर नहीं चलतीं, बल्कि दर्शकों के जेहन में अपनी अलग जगह बना लेती हैं। दृश्यम भी ऐसी ही कहानी है, जिसने अपने रहस्य, रोमांच और किरदारों के जरिए दर्शकों को लंबे समय तक बांधे रखा है।

अब इस चर्चित फ्रेंचाइजी का अगला और निर्णायक अध्याय दृश्यम द कंक्लूजन दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। मेकर्स की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि इस कहानी का आखिरी पन्ना अब खुलने वाला है, जिसने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बुकिंग और रिलीज की तारीख घोषित

फिल्म की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है। पैनोरमा स्टूडियोज की यह बड़ी प्रस्तुति 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

दिग्गज कलाकारों से सजी है फिल्म

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज समेत दमदार कलाकारों की टीम नजर आएगी। साथ ही फिल्म में कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं।

फिल्म की कहानी अभिषेक पाठक, आमिल कीयान खान और परवेज शेख ने मिलकर लिखी है। यह फिल्म दर्शकों को एक बार फिर रहस्य, तनाव और सवालों से भरी दुनिया में ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260928182135417

विज्ञापन

Advertisement