15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूनम ढिल्लों ने मीडिया की ताक़त को किया सलाम

OM Darpan

Jan 11, 2026 05:19 am 351 views
पूनम ढिल्लों ने मीडिया की ताक़त को किया सलाम


मुंबई

नए साल 2026 की शुरुआत मुंबई में मीडिया और कला जगत के एक सशक्त मिलन के साथ हुई। वरिष्ठ फिल्म अभिनेत्री और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की नेशनल प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों ने 'जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन महाराष्ट्र राज्य कमिटी' के न्यू ईयर 2026 कैलेंडर का भव्य लोकार्पण किया।

इस आयोजन में पूनम ढिल्लों ने न केवल कैलेंडर का विमोचन किया, बल्कि मीडिया की ताकत और कलाकारों के संघर्ष पर भी खुलकर बात की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मीडिया की ताकत को सलाम: 'दिल हल्का हो गया'

कैलेंडर लॉन्च के दौरान पूनम ढिल्लों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने पूरी कमिटी को बधाई देते हुए कहा, "मुझे बेहद खुशी है कि मैं जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन का कैलेंडर लॉन्च कर रही हूँ। मीडिया एक पावरफुल माध्यम है, जो न सिर्फ कलाकारों की आवाज़ को महाराष्ट्र, बल्कि पूरे देश तक पहुँचाने का काम करता है। आज मीडिया से बात करके मेरा दिल हल्का हो गया है।"

कलाकारों के दर्द पर छलका पूनम का दर्द

इस मंच का उपयोग करते हुए CINTAA प्रेसिडेंट ने फिल्म और टीवी उद्योग के कलाकारों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने भुगतान में देरी (Payment Delays), काम के लंबे घंटे (Long Working Hours) और कार्यस्थल की अन्य परेशानियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "इन मुद्दों पर तुरंत ध्यान देने और ठोस समाधान की ज़रूरत है। मुझे उम्मीद है कि मीडिया इन समस्याओं को मजबूती से उठाएगा ताकि प्रभावित कलाकारों को न्याय मिल सके।"

कार्यक्रम में पत्रकारिता और कला जगत के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस मौके पर विशेष रूप से सीनियर फिल्म एक्ट्रेस एवं CINTAA के निर्वाचित कार्यकारिणी समिति सदस्य चन्द्रप्रकाश ठाकुर उपस्थित थे।

आयोजन को सफल बनाने में 'जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन महाराष्ट्र स्टेट कमेटी' के पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही। उपस्थित मान्यवरों में शामिल थे:

  • हंसराज कनौजिया (प्रेसिडेंट)

  • अर्जुन कांबले (जनरल सेक्रेटरी)

  • संजय पवार (कोषाध्यक्ष)

  • अनिल सिंह (वाइस प्रेसिडेंट)

  • नीलेश हाटे (सेक्रेटरी)

  • सरदार उत्तम सिंह (जॉइंट कोषाध्यक्ष)

इसके अलावा एग्जीक्यूटिव कमेटी सदस्य रमाकांत मुंडे, नईम शेख, भोलानाथ शर्मा, भालचंद्र नेमाने और दिनेश परेशा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। यह कार्यक्रम मीडिया और कलाकारों के बीच विश्वास और संवाद का प्रतीक बनकर उभरा।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916033525321

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 21