4 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोरीवली में रंग रास गरबा उत्सव का आयोजन भूमि त्रिवेदी की आवाज पर झूमेंगे गरबा प्रेमी

शेयर करें

OM Darpan

Oct 03, 2026 02:34 am 376 views
बोरीवली में रंग रास गरबा उत्सव का आयोजन भूमि त्रिवेदी की आवाज पर झूमेंगे गरबा प्रेमी


मुंबई । बोरीवली पश्चिम के बालासाहेब मनोरंजन उद्यान चिकूवाड़ी में 11 से 19 अक्टूबर तक ‘रंग रास 2026’ का आयोजन होने जा रहा है। लगातार पांचवें वर्ष आयोजित हो रहे इस उत्सव में गुजराती प्लेबैक सिंगर भूमि त्रिवेदी अपनी आवाज और परफॉर्मेंस से गरबा प्रेमियों को थिरकाएंगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


आयोजन स्थल पर करीब 1.5 लाख वर्गफुट का प्रीमियम वुडन गरबा फ्लोर तैयार किया गया है। इसके साथ ही लाइटिंग, साउंड, विजुअल इंस्टॉलेशन और डेकोरेशन की विशेष व्यवस्था की गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में रोजाना पुरस्कार वितरण, बेस्ट ड्रेस्ड प्रतियोगिता, डांस कॉन्टेस्ट और सेलिब्रिटी मेहमानों की मौजूदगी रहेगी। परिवारों और युवाओं की सुविधा के लिए फूड और हॉस्पिटैलिटी जोन भी बनाए गए हैं।


सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से आयोजन में प्रोफेशनल सिक्योरिटी, नियंत्रित प्रवेश व्यवस्था, मेडिकल सपोर्ट, फायर सेफ्टी, सीसीटीवी निगरानी और समर्पित इमरजेंसी रूट का इंतजाम किया गया है। कार्यक्रम में एमएलसी प्रवीण दरेकर, विधायक संजय उपाध्याय और पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी उपस्थित रहेंगे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261004160002459

विज्ञापन

Advertisement