23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेवा सेतु से सुगम हुई सरकारी राह, ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्करों से मिली निजात

शेयर करें

OM Darpan

Jul 20, 2026 02:03 am 447 views
सेवा सेतु से सुगम हुई सरकारी राह, ग्रामीणों को दफ्तरों के चक्करों से मिली निजात
    कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आमजन को सरल, सुगम और समयबद्ध शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में 'सेवा सेतु' एक प्रभावी हथियार के रूप में उभरा है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से नागरिकों को अब शासकीय कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। लोगों को एक ही छत के नीचे कई विभागों की शासकीय सेवाओं का लाभ बेहद सहजता से प्राप्त हो रहा है, जिससे सरकारी तंत्र के प्रति विश्वास बढ़ा है।

दफ्तरों की भागदौड़ से मिली मुक्ति

कोरबा जिले के ग्राम कुदुरमाल निवासी रोशन कुमार टंडन को विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए आय प्रमाण पत्र की नितांत आवश्यकता थी। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र पहुंचकर अपना आवेदन जमा किया। प्रशासन ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन का त्वरित परीक्षण किया और समयबद्ध तरीके से निराकरण करते हुए रोशन कुमार को आय प्रमाण पत्र सौंप दिया। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम होने से उन्हें किसी अन्य कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े।

पारदर्शी और समयबद्ध हुई व्यवस्था

आय प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर रोशन कुमार टंडन ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि सेवा सेतु ने शासकीय सेवाओं को वास्तव में आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक बना दिया है। पहले छोटे से काम के लिए अलग-अलग दफ्तरों में जाना पड़ता था, जिसमें समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे। रोशन ने इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923135301249

विज्ञापन

Advertisement