शिकागो में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, वाणिज्य दूतावास ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
OM Darpan
Dec 01, 2024 07:31 am
200 views
01 Dec 2024
शिकागो।
शुक्रवार (29 नवंबर 2024) को अमेरिका के शिकागो शहर में एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय साई तेजा नुकरापू के रूप में हुई है, जो तेलंगाना का निवासी था। साई तेजा नुकरापू, जो पढ़ाई के साथ-साथ पेट्रोल पंप पर पार्ट-टाइम काम कर रहा था, की हत्या से पूरी भारतीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।
भारतीय वाणिज्य दूतावास, शिकागो ने इस हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है और अपराधियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है। वाणिज्य दूतावास ने कहा, "हम भारतीय छात्र साई तेजा की हत्या से स्तब्ध और बेहद दुखी हैं। हम दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं। परिवार और दोस्तों को हर संभव मदद दी जाएगी।"
शिकागो पुलिस मामले की जांच कर रही है और मामले के सभी पहलुओं पर ध्यान दे रही है, लेकिन अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन