सन्ना में 300 बोरी अवैध धान जब्त, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
OM Darpan
Nov 19, 2024 07:39 am
214 views
19 Nov 2024
[smartslider3 slider=6]
जशपुरनगर।
सन्ना में अवैध धान के भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने 300 बोरी अवैध धान जब्त किया। यह कार्रवाई ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर की गई, जिसके तहत सन्ना तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक (आरआई) और पटवारी की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
ग्रामीणों ने जानकारी दी कि नीलेश कुमार गुप्ता के घर में अवैध धान का भंडारण किया गया है। जब टीम ने मौके पर छापेमारी की, तो वहां 300 बोरी धान मिला, जिसके संबंध में नीलेश कुमार गुप्ता कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।
कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले में अन्य राज्यों से अवैध धान की आवक को रोकने के लिए 21 चेक पोस्ट पर तीन पालियों में अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती की है। इसके साथ ही अवैध धान के संग्रहण और बिचौलियों के हस्तक्षेप को रोकने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिले में धान खरीदी अवधि के दौरान अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है।
कलेक्टर का स्पष्ट निर्देश है कि अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान की बिक्री, परिवहन, और संग्रहण को रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जाए। इसी दिशा में टास्क फोर्स और संयुक्त टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। सन्ना में की गई इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि जिला प्रशासन अवैध धान भंडारण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहा है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन