24 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नासिर अली धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Jan 05, 2025 09:47 pm 253 views
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नासिर अली धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में गिरफ्तार
जशपुर। जिले में धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नासिर अली को बगीचा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जशपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शशि मोहन सिंह ने जानकारी दी है। एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि बगीचा के दुर्गा मंदिर के पुजारी भूपेंद्र पाठक ने बगीचा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, 3 जनवरी की सुबह लगभग 6 से 7 बजे के बीच पुजारी मंदिर में पूजा कर रहे थे। उसी दौरान रौनी रोड निवासी नासिर अली मंदिर पहुंचा और पूजा में व्यवधान डालते हुए पुजारी के साथ अभद्रता करने लगा। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने जब नासिर को रोकने का प्रयास किया, तो उसने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। शिकायतकर्ता भूपेंद्र पाठक ने आरोप लगाया कि नासिर अली ने चिल्लाकर पूजा-पाठ और लाउडस्पीकर बंद करने की मांग करते हुए हंगामा खड़ा किया। पुजारी की शिकायत पर बगीचा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नासिर अली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 196(2) और 299 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित नासिर अली को गिरफ्तार कर लिया है।

[pdf_embed url="https://omdarpan.com/public/storage/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf"]

 
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260924133225163

विज्ञापन

Advertisement