24 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला प्रशासन की कड़ी कार्यवाही: अवैध रूप से परिवहित धान जप्त

शेयर करें

OM Darpan

Nov 21, 2024 11:51 pm 174 views
[smartslider3 slider=6]
जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित और संग्रहित धान के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में उड़ीसा से अवैध धान परिवहित करने का प्रयास विफल किया गया, जब फरसाबहार की संयुक्त टीम ने पिकअप वाहन जप्त कर कार्यवाही की। सूचना के अनुसार, ग्रामीणों के द्वारा दी गई जानकारी पर नायब तहसीलदार फरसाबहार और फूड इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने उड़ीसा के भंडारी सांकरा से आ रही पिकअप वाहन को रोका, जिसमें लगभग 45 बोरी अवैध धान परिवहित किया जा रहा था। टीम द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए धान को जप्त कर तुमला थाना में सुपुर्द कर दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान परिवहन के खिलाफ यह कार्यवाही यह सुनिश्चित करती है कि किसानों के हक को बचाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। जिला प्रशासन ने यह भी अपील की है कि अगर किसी को अवैध धान परिवहन या संग्रहण की जानकारी मिले, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260924065815155

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 22