कांकेर: वायरल वीडियो में गाली-गलौज करते नजर आए भाजपा सांसद भोजराज नाग
OM Darpan
Dec 30, 2024 06:47 pm
259 views
30 Dec 2024
वीडियो में सांसद भोजराज नाग फोन पर बातचीत करते दिख रहे हैं। बातचीत के दौरान सांसद ने कहा, "रे बे से बात करता है…कौन है बे?" जब सामने वाले शख्स ने पूछा कि आप कौन हैं, तो सांसद ने जवाब दिया, "तेरा बाप बोल रहा हूं…सांसद।" इसके बाद वे गुस्से में आ गए और वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, "रिपोर्ट दर्ज करो इसके खिलाफ और घसीट के लाओ थाने।"बताया जा रहा है कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब सांसद भोजराज नाग ने ठेकेदार अजय साहू से अपने ट्रैक्टरों के भुगतान को लेकर बात की। यह भुगतान पिछले एक साल से लंबित था। घटना के समय सांसद भोजराज नाग और विधायक विक्रम उसेंडी रावघाट के मुद्दे पर बैठक कर रहे थे। इस घटना के बाद सांसद नाग ने पुलिस को संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। [pdf_embed url="https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09-1.pdf"]
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
