कौशल्या धाम के कॉटेज संचालन में फंसा पेंच, न्यूनतम प्रस्ताव न मिलने से तीन निविदाएं निरस्त
OM Darpan
Sep 01, 2026 08:50 pm
321 views
01 Sep 2026
-
तीन बार निविदा प्रक्रिया निरस्त होने के बाद पर्यटन मंडल ने बदला फैसला
-
संचालन के लिए तैयार किया जा रहा नया प्रस्ताव
तीन बार फेल हुई निविदा
पर्यटन मंडल ने बताया कि पहली बार टेंडर जारी करने पर आवश्यक न्यूनतम प्रस्ताव नहीं मिले। इसके बाद दूसरी और तीसरी बार भी यही स्थिति बनी रही। नियमों के तहत पर्याप्त आवेदन न मिलने पर तीनों बार प्रक्रिया रद्द करनी पड़ी।अब लीज पर संचालन का प्रस्ताव
वर्तमान में कॉटेज को लीज पर देने के लिए नया प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही संचालन शुरू करने का लक्ष्य है। इससे श्रद्धालुओं को ठहरने और खान-पान की सुविधा मिल सकेगी। विभाग का दावा है कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए यह वैकल्पिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।जरूरी खबरें
विज्ञापन