23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कबीरधाम की अदिति मिश्रा ने रचा इतिहास

शेयर करें

OM Darpan

Apr 24, 2025 06:41 pm 611 views
कबीरधाम की अदिति मिश्रा ने रचा इतिहास

कबीरधाम (जलेश साहू)।

छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति के तत्वावधान में आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा 2024-25 के अंतिम चरण का आयोजन 20 अप्रैल को किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय गौ सेवा संगम और फाइनल राउंड की परीक्षा एक साथ संपन्न हुई, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से 370 विद्यार्थी शामिल हुए।

कबीरधाम जिले की छात्रा अदिति मिश्रा ने महाविद्यालय स्तर की परीक्षा में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें ₹51,000 नकद पुरस्कार और गोमय किट प्रदान की गई। यह गौरवपूर्ण क्षण मंच पर तब आया जब अदिति को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौ सेवा गतिविधि के अखिल भारतीय संयोजक अजीत महापात्र उपस्थित रहे। गौ सेवा आयोग अध्यक्ष बिशेसर पटेल और बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि शताब्दी पांडे और संघ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

अदिति मिश्रा की इस सफलता पर जिला संघ चालक दानेश्वर परिहार, कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी योगदास साहू, पीजी कॉलेज कवर्धा की प्राचार्या डॉ. ऋचा मिश्रा और उनके माता-पिता ने हर्ष व्यक्त किया है।


 राज्य भर में आयोजित हुई तीन चरणों की परीक्षा

गौ विज्ञान परीक्षा 2024-25 तीन चरणों में आयोजित की गई थी—विद्यालय, जिला और प्रदेश स्तर पर। इस परीक्षा में पूरे राज्य से लगभग 1.10 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा एक ही दिन में राज्यभर में संपन्न हुई, जिसमें मिडिल, हाई और महाविद्यालय स्तर के अलग-अलग समूहों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कबीरधाम समेत पूरे छत्तीसगढ़ में इस परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह देखा गया।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923225620434

विज्ञापन

Advertisement