23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

शेयर करें

OM Darpan

Jan 09, 2025 07:48 pm 303 views
टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
खैरागढ़। बरेठ पारा स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में बुधवार को भीषण आग लग गई, जिससे गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। यदि आग समय पर नहीं बुझाई जाती तो गोदाम में रखे गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार, यह गोदाम बरेठ पारा निवासी राजेश रजक का है, जिसमें टेंट हाउस का कीमती सामान रखा हुआ था। गोदाम में आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय लोग घबराकर अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए। लोगों ने तुरंत आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग सिलेंडरों तक नहीं पहुंची, अन्यथा हादसा और भयावह हो सकता था।

मौके पर जुटी भीड़

आगजनी की घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोदाम में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

[pdf_embed url="https://omdarpan.com/public/storage/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf"]

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260924002629271

विज्ञापन

Advertisement