शादी का झांसा देकर युवती से डेढ़ साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
OM Darpan
Jan 01, 2025 06:12 am
250 views
01 Jan 2025
कोण्डागांव।
शादी का झांसा देकर युवती से डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी गणेश नेताम को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मुलाकात मई 2023 में नौकाबेड़ा निवासी गणेश नेताम से हुई थी। गणेश ने शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक पीड़िता का शारीरिक शोषण किया। इस दौरान जब पीड़िता ने गणेश पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने पीड़िता का फोन नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। मामला दर्ज होने के बाद गणेश फरार हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।[pdf_embed url="https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09-1.pdf"]
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन