18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोंडागांव में बांटे लखपति दीदी प्रमाण पत्र

शेयर करें

OM Darpan

Jun 01, 2026 10:17 pm 282 views
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोंडागांव में बांटे लखपति दीदी प्रमाण पत्र

 बिहान समूह की महिलाओं से मिले मुख्यमंत्री साय, कहा- आर्थिक आजादी ही विकसित छग की नींव

कोंडागांव में लखपति दीदी
कोंडागांव (OM Darpan)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोंडागांव जिले के ग्राम बड़ेकनेरा में बिहान समूह की महिलाओं से मुलाकात कर उनसे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक 'मड़िया पेज' का स्वाद चखा। इस अवसर पर जिले की 100 महिलाओं को लखपति दीदी प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

महिलाओं की आर्थिक आजादी को बताया मजबूत नींव

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं की आर्थिक आज़ादी और सामाजिक सम्मान को विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि जब ग्रामीण महिलाएं अपने श्रम, कौशल और समूह शक्ति के बल पर आगे बढ़ती हैं, तब परिवार, गांव और पूरा राज्य सशक्त होता है। बिहान समूह से जुड़ी महिलाओं की यह पहल ग्रामीण आजीविका और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। छत्तीसगढ़ में महिला स्व-सहायता समूहों और लखपति दीदी अभियान से जुड़ी जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की आधिकारिक जानकारी भी देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918222121552

विज्ञापन

Advertisement