18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

थाने में प्रेमिका को दिलाने की जिद, युवक ने दी सुसाइड की धमकी – पुलिस ने लिया एक्शन

शेयर करें

OM Darpan

Feb 21, 2025 09:33 pm 261 views
थाने में प्रेमिका को दिलाने की जिद, युवक ने दी सुसाइड की धमकी – पुलिस ने लिया एक्शन

कोरबा।

जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका को पाने के लिए एक युवक सिविल लाइन थाना पहुंच गया और वहां उसने पुलिस के सामने ही अपनी मांग रख दी – "मुझे लड़की चाहिए, बात खत्म, नहीं तो यहीं सुसाइड कर लूंगा।" युवक की इस हरकत से पुलिस भी हैरान रह गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, परिवार ने जताई आपत्ति

मामले के अनुसार, 24 वर्षीय आशुतोष वर्मा, जो मूल रूप से रीवा का रहने वाला है, वर्तमान में रिसदी झगराह में किराए के मकान पर रहता है। उसकी दोस्ती एक युवती से इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई, लेकिन जब इस रिश्ते की जानकारी परिवार को हुई, तो उन्होंने सख्त आपत्ति जताई। परिजनों ने युवक को लड़की से मिलने-जुलने और बात करने से साफ मना कर दिया।

थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस की समझाइश बेअसर

प्यार में पागल आशुतोष वर्मा मंगलवार को सीधा सिविल लाइन थाना पहुंचा और वहां मौजूद थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना के सामने ही प्रेमिका को दिलाने की जिद करने लगा। युवक बार-बार आत्महत्या करने की धमकी देता रहा, जिससे पुलिस प्रशासन असमंजस में पड़ गया। पुलिसकर्मियों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा।

पुलिस की कार्रवाई, परिजनों को दी गई सूचना

थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि युवक को कई बार समझाया गया, लेकिन वह अपनी बात से पीछे हटने को तैयार नहीं था। अंत में पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने का फैसला लिया और युवक के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा मामला

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग युवक की हरकत पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे प्यार में अंधेपन का मामला बता रहे हैं, तो कुछ इसे मानसिक तनाव से जोड़ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918144948599

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement