15 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खंडवा में मजदूर ने कुल्हाड़ी से मालिक पर किया जानलेवा हमला, पैर काटकर हुआ फरार

OM Darpan

Feb 03, 2025 08:47 am 226 views
खंडवा में मजदूर ने कुल्हाड़ी से मालिक पर किया जानलेवा हमला, पैर काटकर हुआ फरार

खंडवा।  मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। देशगांव थाना चौकी क्षेत्र के सिर्रा ग्राम में एक मजदूर ने अपने खेत मालिक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। रविवार को हुई इस वारदात में मजदूर जीवन ने किसान रामकृष्ण पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उनका एक पैर कट गया। हमले के दौरान उनके सिर पर भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मजदूर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण के परिजन मौके पर पहुंचे और उनका कटा हुआ पैर लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें इंदौर रेफर कर दिया। फिलहाल इस हमले की असली वजह सामने नहीं आई है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मजदूर जीवन ने खेत मालिक पर हमला क्यों किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। देशगांव थाना चौकी पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916033525321

विज्ञापन

Advertisement