24 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमीन दान, बंटवारे या हक त्यागने पर रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपए, किसानों में उत्साह: भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू

शेयर करें

OM Darpan

Dec 02, 2024 01:23 am 233 views

  महासमुंद. छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। राज्य सरकार ने जमीन दान, बंटवारे या हक त्यागने पर रजिस्ट्रेशन फीस को केवल 500 रुपए कर दिया है। पहले इन प्रक्रियाओं के लिए 0.8% चार्ज देना पड़ता था, जो काफी अधिक था। इस निर्णय से किसानों और भूमि दान करने वालों को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया और इस कदम को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि अब राज्य में संपत्ति के दाम चाहे जैसे भी हों, रजिस्ट्रेशन फीस मात्र 500 रुपये होगी। पहले यदि जमीन का मूल्य 1 करोड़ रुपए था, तो रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 80,000 रुपए देने पड़ते थे, लेकिन अब यह फीस केवल 500 रुपए निर्धारित की गई है। हालांकि, स्टांप ड्यूटी और हक त्यागने की फीस 0.5 प्रतिशत यथावत रखी गई है। इस फैसले से राज्य के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा, खासकर उन लोगों को जो अपने परिवार या रिश्तेदारों को संपत्ति उपहार में देते हैं। यह कदम किसानों के लिए बड़ा सहारा साबित हो सकता है, जिससे उन्हें संपत्ति संबंधी मामलों में राहत मिलेगी।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260924233341362

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 6 / 18