24 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तय समय पर पटवारी नहीं पहुंच रहे ऑफिस, ग्रामीण बोले: पटवारी बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करता, लोग परेशान: अशवंत तुषार साहू

शेयर करें

OM Darpan

Apr 30, 2025 06:17 am 374 views
तय समय पर पटवारी नहीं पहुंच रहे ऑफिस, ग्रामीण बोले: पटवारी बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करता, लोग परेशान: अशवंत तुषार साहू

 

महासमुन्द।

महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लगातार पटवारी के खिलाफ शिकायतें आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पटवारी जाति प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र, फौती काटने, नया पट्टा बनवाने जैसी कई सरकारी कार्यों के लिए उनसे राशि लेते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करता, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भा.ज.पा. के किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने कलेक्टर को पत्र लिखकर पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तुषार ने कहा कि पटवारी तय समय पर अपने कार्यालय नहीं पहुंच रहे, जिससे ग्रामीण और किसान कई घंटे इंतजार करने के बाद भी अपना काम नहीं करवा पा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पटवारी अपने कार्यालय दिवस पर समय से मुख्यालय नहीं पहुंचते, जिससे किसानों को अपनी जमीन से संबंधित कामों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। सरकार ने आदेश दिए थे कि पटवारी अपने मुख्यालय में सुबह 10 बजे से 5 बजे तक उपस्थित रहें, लेकिन यह नियम नहीं पालन किया जा रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को बार-बार पटवारी कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे उनकी परेशानी बढ़ रही है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260924150228663

विज्ञापन

Advertisement