एयर इंडिया की न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सभी यात्री सुरक्षित
OM Darpan
Oct 15, 2024 12:37 am
218 views
15 Oct 2024
मुम्बई।
सोमवार को एयर इंडिया की फ्लाइट AI 119, जो मुंबई से न्यूयॉर्क के JFK एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाली थी, को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी के तुरंत बाद, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान को सुरक्षित रूप से उतारने के बाद, सभी 135 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
यह घटना तब हुई जब फ्लाइट को बम की धमकी के बारे में जानकारी मिली। एयर इंडिया ने जानकारी देते हुए कहा कि, “14 अक्टूबर को मुंबई से जेएफके के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एआई 119 को एक विशेष सुरक्षा अलर्ट मिला और सरकार की सुरक्षा नियामक समिति के निर्देश पर इसे दिल्ली की ओर डायवर्ट किया गया। सभी यात्री उतर चुके हैं और दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल पर हैं। ग्राउंड पर हमारे सहकर्मी इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम से कम करने का प्रयास कर रहे हैं।”
वर्तमान में, फ्लाइट AI 119 को आइसोलेशन में रखा गया है, और एयरपोर्ट पर सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन