6 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर हमला... जाने क्या हुआ...?

शेयर करें

OM Darpan

Dec 01, 2024 07:53 am 195 views
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल पर हमला... जाने क्या हुआ...?
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को ग्रेटर कैलाश इलाके में पदयात्रा के दौरान हमला करने की कोशिश की गई। एक व्यक्ति ने उनके ऊपर तरल पदार्थ फेंकने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इस घटना में केजरीवाल को कोई चोट नहीं आई। घटना उस समय हुई जब दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल जनसंपर्क में जुटे थे। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध को काबू में किया और उसकी पिटाई भी की।  

आप ने लगाया बीजेपी परआरोप आरोप

हमले के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह हमला भाजपा द्वारा कराया गया था। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया, "बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला कराया है। दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और केंद्र सरकार और गृह मंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं।" https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1862842360062964027   आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने भी भाजपा पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि केजरीवाल को "जिंदा जलाने" की कोशिश की गई थी, क्योंकि संदिग्ध ने उनके ऊपर स्प्रिट फेंका था।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में :

हमले के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम अशोक झा है, जो हाथ में गिलास लेकर आया था। उसने गिलास का पानी पिचकाकर केजरीवाल पर फेंकने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया और थाने ले गई।

केजरीवाल की प्रतिक्रिया:

इस घटना के बाद, अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से सवाल करते हुए लिखा, "अमित शाह जी, मुझे रोकने से क्या होगा? दिल्ली से क्राइम रोकिए। क्या मुझे रोकने से दिल्ली में अपराध कम हो जाएगा? क्या दिल्ली में खुलेआम शूट-आउट बंद हो जाएंगे? क्या दिल्ली की महिलाएं सुरक्षित हो जाएंगी?"
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261006172008512

विज्ञापन

Advertisement