6 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर हमला, नागपुर के पास कटोल में पथराव

शेयर करें

OM Darpan

Nov 19, 2024 09:22 am 176 views
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर हमला, नागपुर के पास कटोल में पथराव
[smartslider3 slider=6]

 

मुंबई।

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख पर नागपुर के पास कटोल में हमला हुआ है। यह घटना उनके ही विधानसभा क्षेत्र में हुई, जिसमें वह घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कार पर पत्थरबाजी की गई, जिसमें वह जख्मी हो गए। नागपुर पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। घटना आज देर शाम की है, जब अनिल देशमुख नरखेड़ में अपनी बैठक समाप्त कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कटोल के पास तिनखेड़ा बिशनूर-जलालखेड़ा रोड पर बेलफाटा के पास कुछ लोगों ने उनकी कार पर पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में अनिल देशमुख के सिर से खून बहता हुआ देखा गया और उनके सफेद कुर्ते पर खून के धब्बे भी नजर आए। उनकी कार का विंडशील्ड क्षतिग्रस्त हो गया और एक खिड़की टूट गई है। घटनास्थल पर कार के शीशे टूटकर बिखरे हुए पाए गए। फिलहाल अनिल देशमुख का इलाज नागपुर के एलेक्सिस अस्पताल में चल रहा है। अनिल देशमुख नागपुर की कटोल विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं। एनसीपी (एसपी) ने इस बार उनके बेटे सलिल देशमुख को इस निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। अनिल देशमुख पूर्व में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार में मंत्री थे। इस हमले का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। यह घटना विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चुनावी शोर थमने के बाद हुई। उल्लेखनीय है कि 23 नवंबर को महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। अनिल देशमुख को इससे पहले भी कई विवादों का सामना करना पड़ा है। उन्हें नवंबर 2021 में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था, और अप्रैल 2022 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया था। न्यायिक हिरासत में एक साल से अधिक समय बिताने के बाद उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दी थी।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261006212119385

विज्ञापन

Advertisement