19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीए फर्म पर करोड़ों के वित्तीय घोटाले का आरोप, फिल्म निर्माता रॉनी रोड्रिग्स ने किया सनसनीखेज खुलासा

शेयर करें

OM Darpan

Jun 29, 2026 09:43 pm 164 views
सीए फर्म पर करोड़ों के वित्तीय घोटाले का आरोप, फिल्म निर्माता रॉनी रोड्रिग्स ने किया सनसनीखेज खुलासा
पर्ल ग्रुप जीएसटी घोटाला मामले में रॉनी रोड्रिग्स ने सीए फर्म पर लगाए आरोप
  • पूर्व डायरेक्टर्स के नाम का गलत इस्तेमाल

  • फर्जी हस्ताक्षर कर करोड़ों की हेराफेरी

  • फिल्म 'मैंने प्यार किया फिर से' की शूटिंग रुकी

 

मुंबई।

पर्ल ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीएमडी और मशहूर फिल्म निर्माता रॉनी रोड्रिग्स ने अपनी ही सीए फर्म पर विश्वासघात और करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले का सनसनीखेज आरोप लगाया है। मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएमडी रॉनी रोड्रिग्स ने दस्तावेजों के साथ खुलासा किया कि उनकी कंपनियों का ऑडिट और टैक्स देखने वाली फर्म एम/एस काजी एंड एसोसिएट्स के पार्टनर्स ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर जीएसटी में भारी अनियमितताएं की हैं। इस मामले में ठाणे पुलिस ने सीए फर्म के पार्टनर्स के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: रविवि में फर्जी जाति प्रमाणपत्र घोटाला उजागर, प्रोफेसर की नियुक्ति पर गंभीर आरोप

भरोसे का कत्ल और करोड़ों का जीएसटी झोल

सीएमडी रॉनी रोड्रिग्स ने मीडिया को बताया कि एम/एस काजी एंड एसोसिएट्स के इमरान अब्दुल काजी और जावेद अब्दुल काजी वर्ष 2013 से उनके समूह की कंपनियों के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट और टैक्स कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत थे। उन पर कंपनियों के वैधानिक रिकॉर्ड, इनकम टैक्स, जीएसटी अनुपालन और ऑडिट कार्य की पूरी जिम्मेदारी थी। सीएमडी रोड्रिग्स के अनुसार, इस धोखाधड़ी का पता तब चला जब जीएसटी अधिकारी नूतन मैडम उनके आवास पर पहुंचीं। जांच करने पर सामने आया कि आरोपियों ने कभी भी इनकम टैक्स रिटर्न, जीएसटीआर-1 और जीएसटीआर-3बी जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की प्रतियां कंपनी के पंजीकृत कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराईं और गुपचुप तरीके से फर्जीवाड़े को अंजाम देते रहे।

इन सात कंपनियों के रिकॉर्ड में हुई हेराफेरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी के अनुसार, यह जालसाजी पर्ल बिज़नेस कंसल्टेंट (प्रोपराइटरशिप और पार्टनरशिप फर्म), पीबीसी मोशन पिक्चर प्राइवेट लिमिटेड, पीबीसी एजुकेशन एंड फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, सिनेबस्टर मैगजीन प्राइवेट लिमिटेड, पीबीसी फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड और पीबीसी इंटीरियर एंड डिजाइनर्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी सात प्रमुख कंपनियों में की गई है। आरोप है कि जिन डायरेक्टर्स और पार्टनर्स ने साल 2021 और 2023 में इन कंपनियों से आधिकारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया था, उनके नाम उनकी जानकारी और सहमति के बिना ही जीएसटी रिकॉर्ड में सक्रिय दिखाए गए। यह पूरी साजिश कंपनी की जानकारी के बिना रची गई, जिससे सरकारी राजस्व और कंपनी की साख को भारी नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढ़ें: पं. रविशंकर विश्वविद्यालय में टेक्नीशियन भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा

कानूनी शिकंजा और बॉलीवुड प्रोजेक्ट पर संकट

पर्ल ग्रुप ऑफ कंपनीज के एडवोकेट सुधाकर मिश्रा ने कानूनी पक्ष रखते हुए बताया कि आरोपियों के विरुद्ध ठाणे में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 316(2), 316(5), 318(4), 336(3), 338, 339, 344 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके साथ ही सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई और एसीपी को भी लिखित शिकायत दी गई है, जहां जल्द ही एक और एफआईआर दर्ज होने की संभावना है। इस विवाद का असर फिल्म जगत पर भी पड़ा है। बतौर निर्माता रॉनी रोड्रिग्स की फिल्म 'मैंने प्यार किया फिर से' की शूटिंग इस घोटाले के कारण रुक गई है। अरबाज खान स्टारर इस फिल्म के भव्य मुहूर्त में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी शामिल हुए थे, लेकिन वित्तीय अनियमितताओं के चलते प्रोजेक्ट अधर में लटक गया है। सीएमडी रॉनी रोड्रिग्स ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: तीसरी बेगम फिल्म: धोखे और आत्मसम्मान की एक दमदार दास्तान
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260919095439366

विज्ञापन

Advertisement