18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हवा में फंसा डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर, तेज तूफान के बीच पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

शेयर करें

OM Darpan

May 08, 2026 12:31 am 213 views
हवा में फंसा डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर, तेज तूफान के बीच पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मुंबई (ओमदर्पण न्यूज़)।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर एक शादी समारोह में जाते समय खराब मौसम और तेज तूफान की चपेट में आ गया। हालांकि, पायलट की सूझबूझ और त्वरित निर्णय के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और हेलिकॉप्टर को सुरक्षित तूफान से बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे मुंबई के महालक्ष्मी से कल्याण के आगे मुरबाड में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए उड़ान भर रहे थे। इसी दौरान मुरबाड इलाके और ठाणे के पास अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ आंधी शुरू हो गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पायलट ने लिया वापस लौटने का फैसला

खराब मौसम और तेज आंधी-तूफान को देखते हुए पायलट ने एहतियात के तौर पर उड़ान को आगे न ले जाने का फैसला किया। पायलट ने तत्काल हेलिकॉप्टर को वापस मुंबई की ओर मोड़ दिया और जुहू स्थित पवन हंस हेलीपैड पर उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई।

उपमुख्यमंत्री कार्यालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया, "महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर मुंबई से मुरबाड जाते समय अचानक खराब मौसम की चपेट में आ गया था। ठाणे के पास आए तूफान के कारण पायलट को वापस लौटना पड़ा। विमान जुहू के पवन हंस हेलीपैड पर सुरक्षित उतर गया है। एकनाथ शिंदे और उनके साथ मौजूद सभी अधिकारी व सुरक्षाकर्मी पूरी तरह सुरक्षित हैं।"

इस घटना के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपना आगे का दौरा रद्द कर दिया है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918144948599

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement