7 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विकसित भारत के लिए मानव पूंजी को मजबूत करेगा आईसीएआर, नौ समितियों के कार्यों की हुई समीक्षा

शेयर करें

OM Darpan

Oct 07, 2026 09:25 pm 254 views
विकसित भारत के लिए मानव पूंजी को मजबूत करेगा आईसीएआर, नौ समितियों के कार्यों की हुई समीक्षा

नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन (दिसंबर 2025) से उभरे कार्य बिंदुओं पर विचार के लिए गठित नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के सचिव और आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने की।

ये समितियां उच्च शिक्षा, कौशल, नवाचार और क्षमता निर्माण से जुड़े 28 कार्य बिंदुओं पर काम कर रही हैं। डॉ. जाट ने मानव पूंजी को मजबूत करने के लिए साक्ष्य-आधारित, मापन योग्य और प्रभावी अनुशंसाओं की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि निर्णय प्रासंगिक आंकड़ों और सर्वोत्तम प्रथाओं पर आधारित होने चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आईसीएआर के उप महानिदेशक (कृषि शिक्षा) डॉ. यशपाल सिंह मलिक ने तय समयसीमा में लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समन्वित प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया। बैठक में सभी नौ समितियों के सदस्य सचिवों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट, मौजूद कमियां और प्रस्तावित अनुशंसाएं प्रस्तुत कीं ताकि समयबद्ध तरीके से उन पर आगे की कार्रवाई की जा सके।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261007232754343

विज्ञापन

Advertisement