10 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गया में 12 महीने के बच्चे ने सांप को दांतों से चबा-चबा कर मार डाला, स्वस्थ बचा

शेयर करें

OM Darpan

Aug 21, 2024 10:15 pm 170 views
गया में 12 महीने के बच्चे ने सांप को दांतों से चबा-चबा कर मार डाला, स्वस्थ बचा
[smartslider3 slider=2]
गया जिले में एक साल के बच्चे ने बड़े सांप को दांतों से काटकर मार डाला, डॉक्टर भी हैरान गया (कौशल संदुजा)। बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जमुहार गांव में एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है। 17 अगस्त को, 12 महीने के रियांश नामक बच्चे ने अपने घर की छत पर खेलते हुए एक सांप को अपने दांतों से चबा-चबा कर मार डाला। इस चौंकाने वाली घटना के बाद बच्चे के परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को पूरी तरह स्वस्थ घोषित किया। चिकित्सकों के अनुसार, सांप जहरीला नहीं था और आमतौर पर मॉनसून के दौरान ऐसे सांप पाए जाते हैं। इस घटना के बाद से पूरा गांव और अस्पताल का स्टाफ स्तब्ध है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मृत सांप को देखा जा सकता है। बच्चे के परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली जब डॉक्टरों ने बताया कि रियांश को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261011024035628

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 123