18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेपाल को रोजाना 18 घंटे बिजली देगा भारत

शेयर करें

OM Darpan

Sep 14, 2026 06:01 pm 243 views

नई दिल्ली। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय ने नेपाल विद्युत प्राधिकरण को बिजली निर्यात करने की मंजूरी दे दी है। यह सप्लाई 13 सितंबर 2026 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2026 तक चलेगी। नेपाल को प्रतिदिन 18 घंटे यानी रात 12 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली दी जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़ ने जलविद्युत बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे वहां घरेलू बिजली उत्पादन क्षमता काफी कम हो गई है। इस संकट को देखते हुए भारत ने अतिरिक्त बिजली की जरूरत पूरी करने का फैसला लिया है।

654 मेगावाट बिजली का होगा ट्रांसमिशन

मुजफ्फरपुर-ढालकेबर 400 केवी डीसी लाइन के माध्यम से 600 मेगावाट तक बिजली भेजी जाएगी। इसके अलावा तनकपुर-महेंद्रनगर 132 केवी एस/सी लाइन से 54 मेगावाट बिजली का निर्यात होगा। यह कदम भारत और नेपाल के बीच दीर्घकालिक ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है।

दिसंबर में होगी निर्यात की समीक्षा

जनवरी 2027 से निर्यात की जाने वाली बिजली की मात्रा की समीक्षा दिसंबर 2026 में की जाएगी। भारत ऊर्जा क्षेत्र में नेपाल को समर्थन देने और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918144948599

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 10 / 113