नौसेना के बेड़े में आज शामिल होगा आईएनएस समर्थक, उपराष्ट्रपति करेंगे कमीशन
OM Darpan
कारवार में कार्यक्रम के बाद केरल के कोझिकोड जाएंगे सी.पी. राधाकृष्णन
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत में आज एक और अहम अध्याय जुड़ने जा रहा है। कर्नाटक के कारवार स्थित नौसैन्य-अड्डे पर शुक्रवार को आयोजित एक भव्य समारोह में युद्धपोत 'आईएनएस समर्थक' आधिकारिक तौर पर नौसेना में शामिल हो जाएगा। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन इस कमीशनिंग समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और देश की समुद्री-सुरक्षा को मजबूती देने वाले इस पोत को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
केरल में 'नवरात्रि सरगोत्सवम' का आगाज
कारवार में नौसेना के इस सामरिक महत्व वाले कार्यक्रम के बाद उपराष्ट्रपति अपने दक्षिण-भारत दौरे के अगले चरण में केरल रवाना होंगे। वहां वे कोझिकोड में आयोजित होने वाले 'नवरात्रि सरगोत्सवम-2026' का उद्घाटन करेंगे। इसके जरिए क्षेत्र की पारंपरिक कला-संस्कृति को एक बड़ा मंच मिलेगा। उपराष्ट्रपति के इस दौरे के मद्देनजर दोनों राज्यों में सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद कर दी गई है।
जरूरी खबरें
विज्ञापन