एअर इंडिया विमान के अचानक तीन सौ फीट नीचे गिरने की अंतरराष्ट्रीय जांच शुरू, फ्रांस की एजेंसी बीईए भी हुई शामिल
OM Darpan
Aug 10, 2026 10:54 pm
807 views
10 Aug 2026
-
चार अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रहे विमान में सवार थे एक सौ सैंतीस यात्री, हाइड्रोलिक सिस्टम में आई थी खराबी
[ पायलटों की भूमिका और तकनीकी कारणों की गहन पड़ताल ]
घटना के बाद दोनों पायलटों को जांच पूरी होने तक उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है और कमांडर का दोबारा मादक पदार्थ जांच परीक्षण भी कराया जाएगा। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विमान का अचानक नीचे आना केवल मौसम में आए तेज टर्बुलेंस की वजह से था या इसके पीछे कोई तकनीकी कारण भी था। इसके साथ ही यह भी जांचा जा रहा है कि पायलटों ने टर्बुलेंस की स्थिति को किस तरह संभाला और घटना के बाद विमान को नई दिल्ली ले जाना उचित फैसला था या उसे लखनऊ अथवा वाराणसी जैसे नजदीकी हवाई अड्डों पर उतारा जाना चाहिए था। फ्रांस की एजेंसी और एयरबस विशेषज्ञों के शामिल होने से जांच को तकनीकी दृष्टि से अधिक व्यापक बनाने में मदद मिलेगी।जरूरी खबरें
विज्ञापन